पीएम श्री विद्यालयों के 16 हजार छात्रों का बनेगा हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इस साल जिले में संचालित 25 पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ रहे करीब 16 हजार छात्रों का हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड बनाया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड के जरिए छात्रों का 360 डिग्री मूल्यांकन हुआ रहेगा। जिसमें छात्रों का आकलन केवल परीक्षा परिणाम के आधार पर नहीं, बल्कि उनके शारीरिक, बौद्धिक, रचनात्मक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास के आधार पर भी किया जाएगा। इसमें छात्र का स्वयं का मूल्यांकन, सहपाठियों का फीडबैक और शिक्षकों की टिप्पणियां भी शामिल होंगी। इस कार्य पर 3.15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त बातें, बुधवार को जिला शिक्षा विभाग के सभागार में जिले में संचालित पीएम श्री स्कूलों के साथ बैठक करते हुए डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान बबीता कुमारी ने कही।बैठक में डीपीओ एसएसए ने पीएम श्री विद्यालयों में संचालित की जाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.