मऊ, जुलाई 16 -- मऊ, संवाददाता। पीएम श्री विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के शिक्षकों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सात पीएम श्री विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन आईड्रीम एजुकेशन की ओर से किया गया। प्रशिक्षणदाता जयब्रत दूबे ने शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन, स्मार्ट कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग तथा तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया कि विषयवार वीडियो, डिजिटल सामग्री एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के साथ-साथ उनके सीखने ...