दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के चयनित सभी 12 पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को विद्यालय स्तर पर एनुअल डे एवं स्पोर्ट्स डे का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में नवाचार, रचनात्मकता एवं जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से एक्सपर्ट टॉक तथा हैकाथन का आयोजन किया जाए। स्कूल स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर भी हैकाथन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.