बागपत, फरवरी 19 -- अमीनगर सराय। जोनमानी पिलाना के सेंट जेवियर वल्र्ड स्कूल में गुरुवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय डोला व रोशनगढ़ गांव के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। विभिन्न कक्षाओं व सुविधाओं का अवलोकन कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने खेल मैदान, पुस्तकालय, फाइन आर्ट रूम, आईसीटी लैब, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान प्रयोगशालाओं सहित स्मार्ट क्लास रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान रीना यादव, अश्विन यादव, मोंटी धामा, सुनील कुमार, निधि त्यागी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...