पीएम श्री विद्यालयों की आज और कल राज्य स्तरीय टीम करेगी निरीक्षण
पटना, जून 11 -- बिहार में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए शुक्रवार और शनिवार को राज्य स्तरीय निरीक्षण अभियान चलेगा। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में राज्य के सभी 836 पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण होना है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से नामित राज्य समीक्षकों की टीम विभिन्न जिलों में पहुंचकर विद्यालयों का आकलन करेगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, नवाचारों तथा पीएम श्री योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.