भभुआ, जून 11 -- पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक करेंगे समीक्षा, विद्यालयों को खुला रखने का निर्देश यह भी पढ़ें- पीएम श्री विद्यालयों का 12 व 13 जून को होगा निरीक्षणनिरीक्षण कार्यक्रम मोहनियां, दुर्गावती, कुदरा के छह विद्यालय चयनित, सभी शिक्षक-कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य भभुआ नगर संवाददाता जिले के पीएम श्री विद्यालयों का 12 एवं 13 जून को विशेष निरीक्षण और समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में पटना प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के लिए राज्य स्तर पर नामित समीक्षक विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, नामांकन, उपस्थिति तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन ...