धनबाद, जून 14 --  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पुटकी प्रतिनिधि पश्चिमी झरिया क्षेत्र के मुनीडीह अंतर्गत पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, मुनीडीह प्रोजेक्ट में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री  मिनी सिद्धार्थ गौतम  ने की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रदेव प्रसाद, दुबराजडीह पंचायत मुखिया  रमेश सिंह, तुलसी नायक, दीपांकर बनर्जी, सीके राय, राधा प्रसाद, राजू गोप, नदीम अंसारी, दिवाकर शर्मा, अकलू पासवान, रोशन मिश्रा, मेराज अंसारी, महावीर, विक्रम सिंह, विक्रम विश्वकर्मा, जय प्रकाश, मनदीप महतो, एसएन महतो, वसी अकरम, लालू मांझी, बिगन नोनिया और संजय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...