पीएम श्री राइका सिकंदरपुर भैसवाल में मनाया गया योग दिवस
रुडकी, जून 21 -- पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सिकंदरपुर भैसवाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। हिंदी प्रवक्ता विश्वास कुमार ने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत है। कार्यक्रम में कार्यालय कर्मचारी आनंद नेगी तथा छात्र-छात्राएं अर्सिया, उवैश, साकिर, मुज़क्कीर, अरमान, समद, विपिन पाल सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भगवानपुर में छात्रों को बताया योग का महत्व यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम श्री केन्द्रीय विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.