फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के आयुक्त विकास गुप्ता ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खंदावली और जवाहर नवोदय विद्यालय, मोठूका का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद की सीईओ शिखा भी मौजूद रही। यह निरीक्षण प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक गुणवत्ता के आकलन के उद्देश्य से आयोजित किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त विकास गुप्ता ने खंदावली गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में नवनिर्मित जीवविज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन रिबन काटकर किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त विकास गुप्ता ने विद्यालय में संचालित लेप (एलईपी) कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण गतिविधियों तथा एनएसक्यूएफ शिक्ष...