बोकारो, अगस्त 13 -- पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड की संयुक्त सचिव समीरा एस के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को बेरमो क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय संडे बाजार और पीएम श्री मध्य विद्यालय बेरमो जरीडीह बाजार में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेलकूद, पेयजल, स्वच्छता, एमडीएम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन से संसाधनों के उपयोग और विद्यार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...