गढ़वा, फरवरी 7 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय अरंगी में बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित चावल को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उससे विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को विद्यालय से एमडीएम संयोजिका द्वारा एक बोरी चावल गांव एक लड़के के साथ घर भेज रही थी। ग्रामीणों को संदेह हुआ। उसके बाद ग्रामीणों ने उस लड़के को अरंगी बजार में रोककर पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त चावल विद्यालय के संयोजिका के द्वारा दिया गया। उसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर विद्यालय के संयोजिका, अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक को बुला कर पूछताछ करने लगे। उस दौरान संयोजिका ने सफाई देते हुए बताया कि यह एक बोरा चावल उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.