खगडि़या, मई 30 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत पिपरा स्थित पीएम श्री ब्रह्मा इंटर विद्यालय में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय के विकास कार्य, पठन-पाठन व्यवस्था में सुधार, खेल मैदान की पैमाईश और उसकी चारदीवारी निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बेलदौर विधायक सह विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पन्नालाल सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रधान नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि समिति में आंशिक बदलाव के साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। खेल मैदान की भूमि का सीमांकन कर च...