घाटशिला, मार्च 12 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खांडामौदा के परिसर में उत्साह और भावुकता का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां कल्चरल, एकेडमिक एवं खेल दिवस के साथ-साथ 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा बिखेरी। खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाने वाले विजेताओं और शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल आने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीननाथ महतो और प्रधानाध्यापक कमल पड़िहारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा की अनुशासन और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजनों से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.