श्रावस्ती, मार्च 19 -- श्रावस्ती। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई गईं। इसमें सिरसिया ब्लॉक के आदिवासी थारू जनजाति बाहुल्य गांव रनियापुर की तीन छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में अंशी राणा, चंचल व दिशा राणा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर प्राथमिक विद्यालय रनियापुर के सहायक शिक्षक दिवाकर विश्वकर्मा को श्रेय दिया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित समारोह में सहायक शिक्षक दिवाकर विश्वकर्मा ने बच्चों और उनके माता-पिता को रोली चंदन और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...