हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- लालकुआं। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया मे संविधान दिवस एवं वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट ने वंदे मातरम् गीत का अर्थ समझाते हुए इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता बीना मेहरा और बीना पंत ने संविधान और उसके मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सोनी पंत, एसएमसी अध्यक्ष रेनू देवी, पीटीए अध्यक्ष मंजू बिष्ट, मोनिका गिलकोटी, रीता लसपाल, अभिलाषा कीर्ति, हंसा पांडे, जया आर्य, नीता भट्ट और ममता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.