पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पूतो में 9वीं और 11वीं में प्रवेश को 15 तक आवेदन
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पूतों में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी का संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना अनिवार्य है। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए छात्र को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में आठवीं में अध्ययनरत होना चाहिए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: प्रवेश के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदनकक्षा 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.