दुमका, अगस्त 6 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में बुधवार को नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस उत्साह, उल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मना स्थापना दिवससमारोह का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य कमल नयन पांडेय एवं शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नवोदय विद्यालय समिति की गौरवशाली यात्रा, उद्देश्यों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संस्कारों के संवाहक ह...