हाथरस, फरवरी 27 -- बीआरसी सासनी के प्रांगण में पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार खोज मॉडल प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जनपद के 12 पीएम श्री स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिता में शिरकत की। प्रतियोगिता के अंतर्गत कई खेल आयोजित कराए गए। जिसमें ओवरआल चेम्पियन पीएम श्री स्कूल नगला सिंह प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर पीएम श्री स्कूल बिजलीघर द्वितीय और पीएम श्री स्कूल अगसौली के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रीय आविष्कार प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हर ब्लाक से दस दस विद्यार्थी अपने अपने मॉडल लेकर प्रदर्शनी में पहुंचे। बीएसए स्वाती भारती,बीइओ मुख्यालय शशिबाला,शिक्षक अशोक चौधरी आदि ने विद्यार्थियों क...