पीएम श्री केवीएस के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता में रांची संभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण और अंडर-17 बालक वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में भी रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा के खिलाड़ियों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रांची संभाग की 32 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम में केवी सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग के 28 खिलाड़ी और चार प्रशिक्षक शामिल थे। टीम का नेतृत्व पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा के टीजीटी शारीरिक शिक्षा एवं मुख्य कोच चंद्र शेखर मुंडा ने किया। पीएम श्री केवी सिमडेगा के कृतज्ञ बड़ाईक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.