पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
बेगुसराय, अप्रैल 24 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को गढ़हरा दर्पण परिवार के सदस्यों ने इस वर्ष 10वीं के तीन स्कूल टॉपर छात्रों और उनके माता पिता को सम्मानित किया। वहीं, स्कूल के बेहतर प्रदर्शन के लिए प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी को भी अंगवस्त्र एवं उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने की। मंच से चेतना सत्र के दौरान श्री वर्मा ने कहा कि अच्छे विद्यार्थियों की पहचान, स्थान और समाज से जुड़ जाती है। जनवादी लेखक संघ के प्रदेश सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि परीक्षा में शत प्रतिशत बेहतर रिजल्ट आने से विद्यालय परिवार ही नहीं, समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भी उत्साहित है। इसमें लीडरशिप की भूमिका में प्राचार्य के योगदान की सराहना करता हूं। स्काउट में राष्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.