रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- खटीमा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के चार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रभारी अनिल सिंह बिष्ट ने मंच से सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने पर खुशी जताई। हरसुल बिष्ट ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हरसुल के पिता गोपाल सिंह बिष्ट एवं माता ज्योति बिष्ट ने अपने पुत्र के साथ सम्मान प्राप्त किया। वहीं, प्राची उपाध्याय और तरुण कुमार ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मेधावियों को किया सम्मानित तीसरे स्थान पर आदित्य कुशवाहा रहे, जिन्होंने 83.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। विद...