सिमडेगा, अप्रैल 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को कक्षा बाल वाटिका-3 में नामांकन हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। लॉटरी विद्यालय की प्राचार्या एवं संयोजक प्रफुलित लकड़ा के निर्देशन में संपन्न हुई। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रभारी सीएस मुंडा, बाल वाटिका-3 में आवेदन करने वाले दो अभिभावक तथा वीएमसी चेयरमैन द्वारा नामित सदस्य डीएसई दीपक राम उपस्थित थे। मौके पर बाल वाटिका-3 में आवेदन करने वाले सभी अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में बाल वाटिका-3 की 40 सीटों के लिए लॉटरी केवीएस मुख्यालय, केवीएस द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीन कुमार सिंह अजीत टोप्पो प्राथमिक शिक्षक अविशांत श्रीवास्तव, अश्विनी पांडेय ह...