पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में क्षेत्रीय परीक्षण शिविर
आरा, जुलाई 24 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जीरो माइल के समीप स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कब्स का चौथे चरण का तीन दिवसीय क्षेत्रीय परीक्षण शिविर का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। शिविर आज 25 जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य एमएस अहमद ने किया। मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउट व गाइड आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और चरित्र निर्माण के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय शिविर में 29 केंद्रीय विद्यालयों के 102 कब्स प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर के प्रशिक्षण कार्य का संचालन मुख्य प्रशिक्षक डॉ दीनानाथ मिश्रा के नेतृत्व में अनिल साह, दीपक कुमार, राम प्रवेश यादव और हरि नारायण पासवान की ओर से किया जा रहा है। मुख्य प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.