चतरा, अगस्त 31 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के उपायुक्त एस. बी. जोगलेकर ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना अपनाने की सीख दी। इस मौके पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पतरातू के प्राचार्य और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ के उप-प्राचार्य भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और...