पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में अलंकरण समारोह आयोजित
चतरा, अगस्त 23 -- चतरा, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया, चतरा में शनिवार को विद्यालय का अलंकरण समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना था। समारोह के दौरान विद्यालय के गल्र्स कैप्टन, बॉयज कैप्टन, गल्र्स स्पोट्र्स कैप्टन एवं बॉयज स्पोट्र्स कैप्टन का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उनके पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया गया। चयनित विद्यार्थी में गल्र्स कैप्टन मुदसर परवीन, बॉयज कैप्टन अरमान अंसारी, गल्र्स स्पोर्ट कैप्टन आस्था रानी, बॉयज स्पोर्ट कैप्टन हिमांशु कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान गल्र्स कैप्टन मुदशर परवीन ने चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.