बेगुसराय, मई 13 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष आयोजित 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों संकायों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। श्री त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान संकाय में कृष्णकांत गौरव ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राची कुमारी ने 92.8 प्रतिशत तथा विद्यांशु ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- कोलकाता पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं मे...