पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं रैंक
रुद्रपुर, जून 17 -- खटीमा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने एसएचवीआर सर्वे में राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड से चयनित चार विद्यालयों में भी विद्यालय को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामूहिक प्रयासों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। विद्यालय के प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्या ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय भविष्य में भी शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सह शैक्षिक क्षेत्रों में उत्कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.