बिजनौर, फरवरी 18 -- पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अध्यापिका सरताज परवीन ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत अभिभावकों आवश्यक जानकारी दी। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत छात्रों को स्टेशनरी वितरित की गई। छात्रों द्वारा स्वागत गीत के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसकी अतिथियों द्वारा जमकर सराहना की गई। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान इकबाल हुसैन एवं संचालन विनय कुमार ने किया। कार्यक्रम को एआरपी सुखबीर सिंह, अमित मलिक, सुदेश चंद्रपाल, राम अवतार सिंह, मौ.नईम, शाहकार फारूकी, शमीम अहमद, उमैर अहमद,विकास कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.