पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
देवघर, सितम्बर 16 -- सारठ। प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बाबत विद्यालय की वॉर्डन करुणा राय ने बताया कि विभागीय नियमानुसार प्रबंधन समिति का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जिसके बाद वरीय अधिकारियों द्वारा समिति का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया गया था। उसी आलोक में मंगलवार को पर्यवेक्षक दिलीप भोक्ता एवं मनोज सिंह की उपस्थिति में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक कर समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुरुजमुनि किस्कू को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। जबकि रूबी देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया। वहीं अभिभावकों ने निर्वाचित सदस्यों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने एवं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.