जौनपुर, फरवरी 27 -- मुफ्तीगंज। मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपीआरसी सुबाष राम और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय इंटर कालेज भदेवरा के प्रिंसिपल पवन कुमार सिंह रहे। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। धोखाधड़ी के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार मड़ियाहूं। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गुरुवार की सुबह करीब 10:40 बजे बरसठी तिराहे से गिरफ्तार कर ल...