गढ़वा, मार्च 24 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में चल रही चार दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया गया। उसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम की जानकारी अभिभावकों को दी गई। उक्त मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, पंचायत समिति सदस्य संजू देवी, वार्ड सदस्य महेश पांडेय, विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष फूलमानी सोय, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लाल जायसवाल, सीआरपी उपेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सामाजिक, देशभक्ति एवं जागरुकता से जुड़े ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.