दुमका, अप्रैल 5 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमीरदहा में शनिवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गई। मासिक गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ एस्थर मुर्मू ने किया। मौके पर शिक्षक एवं छात्र की शत प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया गया। वहीं शिक्षक को ससमय स्कूल पहुंचने की सख्त हिदायत दी गई।मासिक गुरु गोष्ठी के दौरान बीईईओ एस्थर मुर्मू ने मेरा विद्यालय निपुण और मै भी निपुण को लेकर शिक्षक को कई निर्देश दी गई। शिशु पंजी, टीचिंग मैथड को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। स्कूल की सौन्दर्यीकरण, किचेन गार्डन, एमडीएम की गुणवत्ता पर चर्चा की गई। जबकि सावित्री बाई फुले, एमडीएम एसएमएस, नव साक्षर कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दे पर भी चर्चा की गई। मौके पर बीपीओ मोहन ठाकुर, बीआरपी अवधेश कुमार, सीआरपी समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद थे।फोटो-4दुमका-...