रामगढ़, मार्च 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनुआ, मांडू (रामगढ़) में स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत पोषक क्षेत्र के विद्यालयों के बीच एक विशेष शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नव प्राथमिक विद्यालय मनुआ के प्रभारी इजरायल अंसारी, एसएमसी अध्यक्ष लीला देवी, संयोजिका ललिता देवी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंडी संस्कृति की परंपरा के अनुसार अतिथियों और विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। सभी का स्वागत फूल, अक्षत, लोटा पानी, चंदन और पुष्प देकर किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। का...