रामगढ़, अक्टूबर 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मनुआ मांडू में बुधवार, को झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव कुंवर सिंह पाहन ने विद्यालय का निरीक्षण सह अनुश्रवण किया। भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षण गतिविधियों में नवाचार, स्वच्छता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों का उन्होंने जायजा लिया। विद्यालय पहुंचने पर श्री पाहन का विद्यालय परिवार की ओर से चंदन, शॉल, पुष्पगुच्छ, लोटा-पानी से पारंपरिक रूप से स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन, एफएलएन (मूलभूत साक्षरता-संख्याज्ञान), पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयो...