रामगढ़, फरवरी 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में मंगलवार को एफएलएन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मेले में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। बच्चों के रचनात्मक गतिविधियों ने सभी का मनमोह लिया। शिक्षकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक कौशल को सुदृढ़ करना था। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता। बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर, वासुदेव प्रसाद, विद्यालय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.