पीएम श्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज राजपुर का किया औचक निरीक्षण
सीवान, जुलाई 30 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को पीएम श्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज राजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का जायजा लिया।
पौधरोपण का कार्यक्रम इस अवसर पर डीईओ ने विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने विद्यालय के हाईस्कूल भवन में स्थापित सहेली कक्ष का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कक्ष छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगपूर्ण व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.