लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताअसंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) के तहत कई जिलों ने बेहतर प्रगति की है। 15 जनवरी से 15 मार्च के मध्य चलाए गए विशेष अभियान में फिरोजाबाद सर्वाधिक 349 नामांकन कर शीर्ष स्थान पर रहा। गाजियाबाद 262 और बस्ती 238 नामांकनों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बांदा, बरेली, अंबेडकरनगर, हापुड़ और बिजनौर ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वित्तीय वर्ष 2025-26 की समग्र प्रगति में हरदोई 929 नामांकन के साथ पहले स्थान पर रहा। आजमगढ़ ने 597 नामांकन और गाजियाबाद 547 नामांकन कर खुद को माडल जिलों की श्रेणी में बरकरार रखा है। प्रतापगढ़, बस्ती, बलिया, मेरठ और वाराणसी जैसे जिलों की सक्रियता भी उल्लेख...