मैनपुरी, जनवरी 29 -- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार ने असंगठित कर्मकारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल पर मैनपुरी में 817508 कामगारों ने पंजीयन कराया है। ई-श्रम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों का राष्ट्रीय डेटाबेस बनाकर विभागीय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य योजनाओं का एकीकरण कर पंजीकृत कर्मकारों को लाभ प्रदान करना है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं पेंशन योजना संचालित की जा रही है। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से अधिक न हो, वे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से पेंशन योजना में जुड़ सकते हैं। इसके लिए बैंक खाता, जनधन खाता और आधार नंबर जैसे अभिलेख आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.