मधेपुरा, मार्च 21 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। पीएम व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की स्थिति बदतर हो गयी है। सड़क बनने के 6 माह से एक साल में ही हर जगह प्रधानमंत्री सड़क व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जर्जर होने लगी है। सड़क निर्माण में सिर्फ लूट खसोट की गयी है। यह बातें खुर्दा आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कही। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों को लूटने की आजादी नहीं दी जाएगी। सांसद ने कहा इसी तरह नल-जल योजना की स्थिति बनी हुई है। इसकी जांच के लिए उन्होंने आवाज उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगरपालिका व महानगर में हुए लूट खसोट की जांच की भी उन्होंने मांग की है। सांसद ने कहा कि देश में गैस व पेट्रोल की स्थिति ठीक नहीं है और सरकार कह रही है कि कोई समस्या नहीं है। यहां सरजमीन पर लोग लाइन लगाकर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.