पटना, मार्च 10 -- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय व्यापार मेले का उद्घाटन मंगलवार को एमएसएमई-विकास कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। मौके उन्होंने कहा कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल उन्नयन, वित्तीय सशक्तीकरण, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि इस योजना से कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। तीन दिवसीय व्यापार मेला 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले में 60 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न पारंपरिक ट्रेड्स से जुड़े लाभार्थी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य लाभार्थियों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार, विपणन संवर्धन और लोगों के बीच योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विशिष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.