सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत लाभार्थियों के लिए विपणन व उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयेजन किया गाय। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना था, ताकि वे अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन तथा वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...