गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। भारत सरकार के एमएसएमई कार्यालय की तरफ से बांसगांव स्थित विकास खंड सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 110 से अधिक विश्वकर्मा-बंधुओं ने प्रतिभाग किया। इसमें गुड़िया एवं खिलौने बनाने वाले, सोनार, लोहार, बढ़ई, मोची, धोबी, नाई, दर्जी आदि की सहभागिता रही। सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि भारत में 5 वर्ष में 30 लाख विश्वकर्मा कारीगरों को योजना के तहत लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य 1.5 साल में ही प्राप्त कर लिया गया है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार ने पीएम विश्वकर्मा के लाभ के साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार और आईटीआई चरगांवा के अनुदेशक प्रेम चंद कुमार ने योजना की प्रगति को लेकर जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.