पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभुकों को ब्रांडिंग और मार्केटिंग की जानकारी
सिमडेगा, सितम्बर 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केंद्र सिमडेगा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एमएसएमई विकास कार्यालय रांची की ओर से आयोजित कार्यशाला में जिले के 90 से अधिक कारीगर और शिल्पकार शामिल हुए। कार्यशाला में लाभुकों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसएमई विकास कार्यालय रांची की सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक ज्योत्सना गुड़िया ने किया। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य और इसके तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं। लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.