विकासनगर, जुलाई 24 -- पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) विकासनगर में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कारीगरों को कौशल विकास, वित्तीय सहायता, बाजार तक पहुंच और तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय देहरादून के निदेशक डॉ. एसके नेवार ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों को कौशल विकास, वित्तीय सहायता और बाजार उपलब्ध कराने के माध्यम से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यशाला में बैंक अधिकारी ने वित्तीय समावेशन और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की इनक्यूबेशन मैनेजर ने ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग के संबंध में जानक...