प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज। आकांक्षी ब्लॉक सोरांव में पीएम विश्वकर्मा की योजनाओं को बताने के लिए कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान पारंपरिक कारीगरों व शिल्पकारों को डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को समझाया गया। सहायक निदेशक एमएसएमई संजय कुमार ने योजना की जानकारी दी। वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एमएसएमई प्रेम चंद कुमार ने बताया कि योजना के तहत कारीगर कैसे खुद को और अपडेट कर सकते हैं। एडीओ पंचायत रामेश्वर सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग सपना सोनकर ने क्यूआर कोड के जरिए भुगतान के तरीके बताए। इस कार्यक्रम 80 लाभार्थियों ने भाग लिया। 30 को पीएम विश्वकर्मा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से क्यूआर कोड जेनरेट कर नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.