कोडरमा, फरवरी 4 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना था। मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ गौतम कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक कोडरमा विमलकांत झा, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, जिला उद्यमी समन्वयक अघनु उरांव एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक मनोरंजन कुमार शर्मा मौजूद थे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.