फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद ने शनिवार को डीआईसी के सहयोग से फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सभागार में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने की। रंजन ने कहा कि इस योजना से रोजगार बढ़ेगा। बैठक में फरीदाबाद के लगभग 150 प्रमुख नियोक्ताओं ने भाग लिया, जिनमें एमएसएमई और निर्यात इकाइयों के प्रतिनिधि प्रमुख रहे। बैठक का उद्देश्य नियोक्ताओं को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के प्रावधानों, पात्रता और लाभों से अवगत कराना और उनकी शंकाओं का समाधान करना था, ताकि अधिक से अधिक उद्योग योजना से जुड़ सकें। एक अगस्त से लागू हुई योजना: रंजन प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत यह योजना 1 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.