संभल, फरवरी 27 -- धनारी। धनारी पट्टी बालूशंकर से लापता मासूम बच्चे का शव 12वें दिन गेहूं के खेत में बोरे में बंद मिला था। बताया जा रहा है कि मासूम कई दिन पहले अचानक लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन 12वें दिन गांव के पास खेत में बोरे में बंद उसका शव मिलने से सभी स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं पुलिस संभावित हत्यारों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक वारदात से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.