पीएम राहत योजना की जानकारी दी
रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- उप संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा कर्मियों को पीएम राहत योजना के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने चिकित्सा कर्मियों को सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को शीघ्र उपचार देने व आवश्यक नियमों का पालन करने को जागरूक किया। एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश रश्मि पंत ने कहा कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना पीड़ितों का डेढ़ लाख तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। साथ ही पीड़ितों को शारीरिक अक्षमता से उबरने में भी सहायता करती है। चिकित्सालय के सीएमएस डा.आनंद सिंह राणा ने कहा कि चिकित्सा कर्मियों को भर्ती व उपचार के लिए आए पीड़ितों को पीएम राहत योजना का लाभ देना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.