पटना, अगस्त 1 -- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को उनके नजदीकी अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने में बिहार पुलिस मदद करेगी। इसके लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के अंतर्गत डायल 112 सेवा को एनएचएआई और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आईटी नेटवर्क से जोड़ा गया है। दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित या किसी सहयोगी के डायल 112 पर कॉल करने पर उनको नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल की जानकारी के साथ एंबुलेंस की सुविधा दी जाएगी। पीड़ित को पीएम राहत (रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एंड अशोर्ड ट्रीटमेंट) योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा। बिहार पुलिस के एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा (गोल्डन आवर) जीवन बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय पीएम राहत योजना में बिना किसी अग्रिम भुगतान य...